Majhi Ladki Bahin Yojana Status Check – जानिए आपको पैसा मिलेगा या नहीं

Telegram Group Join Now

नई लड़की बहिन योजना लिस्ट 2024: महाराष्ट्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल

Majhi Ladki Bahin Yojana महाराष्ट्र सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और गरीब महिलाओं को, जो परिवार में अविवाहित लड़की हैं, हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजी जाती है।

New Majhi Ladki Bahin Yojana List Overview

योजना का नामNew Ladki Bahin Yojana
लाभMaharashtra राज्य की महिलाओ हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे
किसने शुरू कीMaharashtra मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
लाभार्थीMaharashtra राज्य की महिलाये
Last Dateनवंबर 2024
मिलने वाली धनराशि2100 रुपये प्रति महीने
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन

मुख्यमंत्री Majhi Ladki Bahin Yojana के प्रमुख लाभ

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 28 जून 2024 को इस योजना का ऐलान किया, और 1 जुलाई 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की। महिलाएं इस योजना के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं। अब तक राज्य में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं। सरकार ने आवेदन की तारीख को नवंबर 2024 तक बढ़ा दिया है, ताकि और भी महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकें।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पहले महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक मदद मिलती थी, लेकिन अब यह राशि बढ़ाकर ₹2100 प्रति माह कर दी गई है। महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने, अपने परिवार का ख्याल रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए कर सकती हैं।

Majhi Ladki Bahin Yojana लिस्ट

जो महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर चुकी हैं और जिनके आवेदन मंजूर हो गए हैं, उनका नाम योजना की लिस्ट में शामिल किया जाता है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत से यह सूची प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा, आप नगर निगम की वेबसाइट पर भी इसे देख सकती हैं।

नोट: अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, तो आपका नाम इस लिस्ट में नहीं होगा। आपको पहले आवेदन करना होगा, फिर आपकी पात्रता की जांच की जाएगी। यदि आप योग्य पाई जाती हैं, तो आपका नाम लाभार्थियों की सूची में डाल दिया जाएगा और आपको DBT के जरिए राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता

इस योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं को लाभ मिलेगा। निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं:

  1. महिला की उम्र 21 से 65 साल के बीच होनी चाहिए।
  2. महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  3. महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT सुविधा चालू होनी चाहिए।
  4. महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  5. महिला का परिवार आयकर नहीं देता हो।
  6. योजना का लाभ शादीशुदा, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, और गरीब महिलाओं को मिलेगा।

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. वोटर आईडी कार्ड
  4. Mazi Ladki Bahin Yojana Form
  5. बैंक पासबुक (खाता नंबर, IFSC कोड)
  6. 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  7. स्व-घोषणा पत्र
  8. निवास प्रमाण पत्र
  9. राशन कार्ड

Majhi Ladki Bahin Yojana स्टेटस चेक करें Nari Shakti Doot ऐप से

इस योजना का आवेदन करने के बाद, आप अपने आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए Nari Shakti Doot ऐप का उपयोग कर सकती हैं:

  1. गूगल प्ले स्टोर में जाएं और Nari Shakti Doot ऐप डाउनलोड करें।
  2. ऐप इंस्टॉल करने के बाद, अपना मोबाइल नंबर डालें और लॉगिन करें।
  3. ओटीपी डालने के बाद अपनी जानकारी अपडेट करें।
  4. फिर प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और आवेदन की स्थिति चेक करें।

Majhi Ladki Bahin Yojana ऑनलाइन स्टेटस चेक करें

अगर आप कंप्यूटर पर अपना आवेदन स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो निम्नलिखित कदम उठाएं:

  1. Maji Ladki Bahin Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. मुख्य पृष्ठ पर आवेदक लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  3. मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालें और लॉगिन करें।
  4. अब आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए Application Status बटन पर क्लिक करें।

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:

  1. नजदीकी ग्राम पंचायत या आंगनवाड़ी केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त करें।
  2. फॉर्म में अपना नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता जानकारी, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  3. आवेदन पत्र और दस्तावेजों की कॉपी जमा करें।
  4. आवेदन ऑनलाइन जमा किया जाएगा और आधार कार्ड KYC के लिए जाएगा।
  5. KYC पूरा होने पर आपको पावती मिलेगी, जिसमें आपका पंजीकरण नंबर होगा।

Majhi Ladki Bahin Yojana लाभार्थी सूची चेक करें

यदि आपने आवेदन किया है तो आप अपनी लड़की बहिन योजना 2024 की लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकती हैं। यह सूची ऑनलाइन उपलब्ध होती है और आप अपने शहर की नगर निगम की वेबसाइट पर जा कर इसे देख सकती हैं।

ऐसे चेक करें:

  1. नगर निगम की वेबसाइट पर जाएं और “लड़की बहिन योजना लाभार्थी सूची” पर क्लिक करें।
  2. सही जानकारी भरें और सूची डाउनलोड करें।

Conclusion

हमने इस लेख में New Ladki Bahin Yojana List 2024 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस योजना का उद्देश्य महाराष्ट्र की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है, ताकि वे अपने परिवार का बेहतर ख्याल रख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो समय पर आवेदन करें और अपनी स्थिति चेक करें।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। Visit our site Regularly

Leave a Comment